फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा अक्टूबर में, 69,000 शिक्षक भर्ती परीक्षा अगले वर्ष तक

Mon, 26 Aug 2019 08:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2019 का आयोजन अक्तूबर के अंत में कराए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, शिक्षक भर्ती परीक्षा अगले वर्ष की प्रथम तिमाही तक कराने पर विचार किया जा रहा है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, सचिव ने शासन को टीईटी के लिए जल्द बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन


टीईटी-2019 के लिए सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। अक्तूबर में परीक्षा सम्पन्न कराने के बाद दिसंबर तक परिणाम जारी किए जाएंगे।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि टीईटी अक्तूबर के अंत तक कराने का प्रस्ताव है। शासन में बैठक के बाद कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

अगले वर्ष तक नई शिक्षक भर्ती परीक्षा

बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारी ने बताया कि 69,000 शिक्षकों की भर्ती का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। वहां से निस्तारित होने के बाद अगले वर्ष तक नई शिक्षक भर्ती परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें