फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में खौफ, चेहरों पर परेशानी, छतों से कर रहे निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
तकरोही के बादशाहखेड़ा में दहशत का माहौल है। रविवार रात यहां तेंदुए ने बछड़े को अपना निवाला बनाया था। लोग अपनी और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। सभी की आंखों में खौफ है, फिर भी हाथों में डंडा लिए छतों से निगरानी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग की टीम सोमवार को आई थी, उसके बाद तो नजर नहीं आई।
विज्ञापन

बादशाहखेड़ा में चारों तरफ घनी झाड़ियां, पेड़ और खेत हैं। ऐसे में लोगों को डर है कि तेंदुआ कहीं भी छुप कर बैठ सकता है। दिन हो या रात हर शख्स हाथों में डंडा लेकर ही घर से बाहर निकल रहा है। आसपास के गांवों जैसे अमरोही, तकरोही बाजार आदि में भी दहशत है। वन विभाग की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों का कहना है कि अगर अब कोई घटना हुई तो गांव वाले खुद ही तेंदुए को पकड़ेंगे।
दो तेंदुए की फैली अफवाह
स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि ये कल्याणपुर वाला तेंदुआ नहीं है। यह दूसरा तेंदुआ है। वहीं वन्यजीव विशेषज्ञोें का मानना है कि ऐसा नहीं है। ये वही तेंदुआ जो अपना रास्ता बना रहा है।
विज्ञापन

घर के भीतर बांध रहे मवेशी
घर से कुछ दूर ही तेंदुए ने गाय के बछड़े को शिकार बनाया था। उसके बाद से हम अपने मवेश्यिों को घर में बांध रहे हैं। शाम होने के बाद घर के सभी खिड़की दरवाजे बंद कर देते हैं।
- धनी राम मिश्रा
घरों में कैद हुए बच्चे
हम लोग तो काम पर चले जाते हैं, लेकिन घर की महिलाओं को सख्ती से कहा गया है कि घर के बाहर कोई नहीं जाएगा। बच्चों को कमरे से भी नहीं निकलने दिया जाता।
- रमेश चंद्र तिवारी
ऐसे तो कोई भी घटना हो सकती है
वन विभाग की टीम तेंदुए को तलाश तो कर रही है, लेकिन अभी पकड़ नहीं सकी है। घर के आसपास इतनी झाड़ियां हैं कि कोई भी घटना घटित हो सकती है।
- अनिल कुमार सिंह
घर से निकलने में लगता है डर
घर के सामने से तेंदुए ने घटना को अंजाम दिया है। ऐसे में कोई सामान लाने के लिए घर से बाहर निकलने में भी डर लगता है।
- ललिता
तेंदुआ दिखे तो इन नंबरों पर दें सूचना :
क्षेत्रीय वन अधिकारी कुकरैल 7839434285, क्षेत्रीय वन अधिकारी शहरी 7839434282, क्षेत्रीय वन अधिकारी बीकेटी 7839434286, उप प्रभागीय वनाधिकारी लखनऊ 7839434892 व उप प्रभागीय वनाधिकारी मोहनलालगंज को 7839434892 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें