फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 मई को समाप्त हो जाएगा विधान परिषद के 11 सदस्यों का कार्यकाल

Sun, 03 May 2020 07:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा में शिक्षक और स्नातक क्षेत्र के 11 सदस्यों का कार्यकाल 6 मई को समाप्त हो जाएगा। लॉकडाउन के चलते निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद चुनाव पर रोक लगाई है, लॉकडाउन समाप्त होने के बाद ही परिषद में सदस्यों के रिक्त पदों पर चुनाव कराया जा सकेगा।

विज्ञापन


सौ सदस्यों वाली विधान परिषद में 38 सदस्यों का चुनाव विधायकों के द्वारा किया जाता है। जबकि 36 सदस्यों का चुनाव स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है। शिक्षक दल के 8 सदस्यों का चुनाव प्रदेश का शिक्षक समुदाय करता है जबकि स्नातक क्षेत्र के 8 सदस्यों का चुनाव स्नातक मतदाता करते हैं।

10 सदस्यों का मनोनयन किया जाता है। परिषद में शिक्षक दल के 6 और स्नातक क्षेत्र के 5 सदस्यों का कार्यकाल 6 मई को समाप्त हो रहा है। परिषद की 11 सीटों पर अप्रैल में चुनाव प्रस्तावित था। लेकिन लॉकडाउन के चलते निर्वाचन आयोग ने चुनाव स्थगित कर दिए। चुनाव होने तक 11 सीटें रिक्त ही रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सदस्यों का कार्यकाल होगा समाप्त

शिक्षक दल के ओमप्रकाश शर्मा, जगवीर किशोर जैन, उमेश द्विवेदी, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, हेम सिंह पुंडीर, निर्दल समूह के चेतनारायण सिंह, कांति सिंह, सपा के डॉ. असीम यादव, संजय कुमार मिश्र, भाजपा के केदारनाथ सिंह और डॉ. यज्ञदत शर्मा का कार्यकाल 6 मई को समाप्त होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें