फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 अप्रैल तक 10 ट्रेनें निरस्त, सफर से पहले पढ़ें ये खबर

Mon, 02 Apr 2018 01:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
train
विज्ञापन

सुल्तानपुर पैसेंजर, प्रतापगढ़ पैसेंजर, लखनऊ-कानपुर मेमू सहित 10 ट्रेनें एक से 30 अप्रैल तक निरस्त रहेंगी। पटरियों की मरम्मत की वजह से इन ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है। 

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नितिन चौधरी ने बताया कि लखनऊ मंडल में पटरियों का मेंटेनेंस होना है। खासकर डी-स्ट्रेसिंग होनी है। गर्मी के चलते पटरियों में होने वाले बदलाव से ट्रैक फ्रैक्चर की आशंका बढ़ जाती है।

इसे रोकने के लिए डी-स्ट्रेसिंग की जाती है। इसी कार्य के चलते ट्रेनों का कैंसिलेशन किया जा रहा है। पहले ट्रेनें 30 मार्च तक निरस्त थीं, जिन्हें अब 30 अप्रैल तक रद्द किया गया है। इसमें 54281 सुलतानपुर-लखनऊ पैसेंजर, 54284 लखनऊ- सुल्तानपुर पैसेंजर, 64205 लखनऊ- कानपुर सेंट्रल मेमू, 64210 कानपुर-लखनऊ सेंट्रल मेमू, 64207 लखनऊ- कानपुर मेमू और 64212 कानपुर-लखनऊ मेमू शामिल हैं। 
विज्ञापन


वहीं 74201 प्रतापगढ़-लखनऊ डेमू, 74202 लखनऊ-प्रतापगढ़ डेमू, 54293 प्रतापगढ़-लखनऊ पैसेंजर व 54294 लखनऊ-प्रतापगढ़ पैसेंजर भी कैंसिल रहेगी। इसके अतिरिक्त लखनऊ शाहजहांपुर मेमू (64221/64222) और बरेली प्रयाग बेरली पैसेंजर(54377/54378) को भी रैक की अनुपलब्धता के लिए निरस्त किया गया था। इन्हें पहली अप्रैल से बहाल करने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें