फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में भर्ती है कैंसर पीड़ित किसान, घर से दस लाख का माल ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज के रज्जाकपुर में शनिवार की रात चोरों ने कैंसर से पीड़ित किसान अशोक वर्मा के घर से सात लाख के जेवरात और तीन लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किसान अशोक वर्मा इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। बेटे अनमोल सिंह ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे मां रसना के साथ अस्पताल से लौटने के बाद खाना खाया।
भूतल पर पूरा परिवार सो रहा था, जबकि प्रथम तल पर भतीजा प्रियांशु सो रहा था। सब्जी मंडी जाने के लिए सुबह पांच बजे उठे छोटे भाई आलोक ने कॉल की।
इस पर प्रियांशु ने बताया कि उसका कमरा बाहर से बंद है। आलोक कमरे का दरवाजा खोलने ऊपर गया तो सारा सामान बिखरा देखकर होश उड़ गए। शोर सुनकर अनमोल भी ऊपर आ गया।
विज्ञापन

उसने देखा कि उसके और बड़े भाई चंद्रमूल के कमरे का दरवाजा खुला था और अलमारी का लॉकर भी टूटा था। पीड़ित ने बताया कि पिता के इलाज के लिए रखे तीन लाख रुपये के अलावा सात लाख के जेवरात चोर ले गए।
पीड़ित के मुताबिक, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने जीने का व भतीजे के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी थी। इसके बाद रेलिंग से साड़ी बांधी और माल बटोरकर भाग गए।
किसान व शिक्षक के घर से माल उड़ाया
बंथरा के ऐन गांव में शनिवार रात चोरों ने किसान रमेश रावत के घर को निशाना बनाया। पीड़ित ने बताया कि चोर करीब तीन लाख के गहने और पांच हजार नकदी ले गए। किसान रमेश के मुताबिक, बेटे दिनेश का अगले रविवार को रिश्ता तय होना है। इसलिए कुछ दिन गहने खरीदे थे। साथ ही शादीशुदा बेटी मंजू के भी गहने घर पर रखे थे। चोरों ने इन जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सरोजनीनगर के जयराज पुरी निवासी हरीश पाठक के घर से चोरों ने शनिवार रात अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब चार लाख के गहने व पांच हजार की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि शनिवार को वे किसी काम से बाहर गए थे। रविवार दोपहर लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें