राजधानी में बृहस्पतिवार को रोड सेफ्टी (सड़क दुर्घटना में ड्राइवर पर दोष सिद्ध होने पर तीन लाख का जुर्माना एवं सात साल की सजा के प्रावधान) बिल- 2014 के विरोध में के करीब 10 हजार ऑटो एवं टेम्पो के पहिए थम गये।
इसके कारण चारबाग, आलमबाग, चौक, हजरतगंज, डालीगंज, इंदिरानगर, गोमतीनगर, तेलीबाग, पीजीआई के बीच लोगों का आवागमन ठप हो गया है।
टेम्पो की हड़ताल तो प्रस्तावित थी ,लेकिन ऑटो ने बृहस्पतिवार को अचानक फैसला लेते हुए हड़ताल पर उतर गए।
इसके अतिरिक्त कैसरबाग बस अड्डे पर बसों का शत प्रतिशत संचालन बाधित है। ड्राइवरों एवं कंडक्टरों ने रोड सेफ्टी बिल के विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन भी किया।
वहीं स्कूली वैन एवं इंजीनियरिग कालेजों की बसें न चलने से भी छात्र-छात्राए कालेज नहीं पहुंच सकी। सबसे अधिक ट्रेन से आने वाले लोगों को चारबाग से गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानी हो रही है।
हड़ताली वाहन एक नजर में
ऑटो-5500
टेम्पो वैध-3500
टेम्पो अवैध-2500
स्कूली वैन-700
स्कूली बसें-350