फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस एक्सप्रेस को अगस्त से पटरी पर दौड़ाने की तैयारी, शेड्यूल जारी, मिलेंगी ये सुविधाएं

Fri, 14 Jun 2019 03:57 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हाईस्पीड ट्रेन तेजस एक्सप्रेस अगस्त से दौड़ाने की तैयारी है। दो सौ किमी की रफ्तार से लखनऊ से आनंदविहार के बीच चलने वाली इस ट्रेन का शेड्यूल जारी हो गया है। पूर्व रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने 2016-17 में स्पेशल ट्रेनों अंत्योदय, हमसफर, तेजस चलाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


इसमें से गोरखपुर-आनंदविहार के बीच हमसफर एक्सप्रेस शुरू भी हो गई है। अब तेजस एक्सप्रेस को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसकी बोगियां कपूरथला रेल कोच फैक्टरी में तैयार की गई हैं। ट्रेन को लखनऊ जंक्शन से चलाया जाएगा। हालांकि, लखनऊ मेल सुबह जंक्शन पर दिल्ली से पहुंचती है।

ऐसे में संभव है कि तेजस को चारबाग स्टेशन से चलाया जाए। हालांकि, अभी इस पर उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे मंडलों के बीच सहमति बननी बाकी है। इस ट्रेन में एलसीडी, वाईफाई की सुविधा मिलेगी। इसकी कैटरिंग का मेन्यू मशहूर शेफ की ओर से तैयार किया जाएगा। ट्रेन का किराया शताब्दी के मुकाबले महंगा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हफ्ते में छह दिन चलेगी ट्रेन

तेजस एक्सप्रेस (12585/12586) गुरुवार छोड़कर हफ्ते में सभी दिन लखनऊ से सुबह 6.50 बजे चलकर दोपहर 1.20 बजे आनंदविहार पहुंचेगी। वापसी में आनंदविहार से दोपहर 3.50 बजे चलकर रात 10.05 बजे लखनऊ आएगी। लखनऊ से चलने के बाद ट्रेन कानपुर और आनंदविहार में ही रुकेगी।

दिल्ली के लिए बढ़ेंगे साधन
तेजस एक्सप्रेस शुरू हो जाने से दिल्ली जाने वालों के लिए सुबह की एक ट्रेन बढ़ जाएगी। अभी सुबह दिल्ली जाने के लिए गोमती एक्सप्रेस व डबलडेकर एक्सप्रेस ट्रेनें हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें