लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन की पुरानी पार्किंग में 14 वर्षीय सौतेली बेटी से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मां की शिकायत पर जीआरपी ने आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर से गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी पिता (40) लखीमपुर निवासी है। उसका विवाह कुछ वर्ष पूर्व हुआ था। 14 वर्षीय किशोरी की मां ने पहले पति की मौत के बाद आरोपी से कुछ वर्ष पहले दूसरा निकाह किया था। मौजूदा समय में वे लोग पुरानी पार्किंग के पास झोपड़ी बनाकर रहते हैं।
जीआरपी प्रभारी ने बताया कि 24 मार्च को नाबालिग बेटी ने मां को आपबीती बताई थी। मां की शिकायत पर मंगलवार रात दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।