गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शटरिंग कारीगर अंशू रावत (20) पर नौ वर्षीय बालक से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक क्षेत्र के रहने वाले ठेकेदार ने बताया कि सोमवार की शाम करीब पांच बजे कक्षा तीन में पढ़ने वाला उनका बेटा घर से कुछ दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास खेल रहा था। तभी हरिहरपुर निवासी अंशू रावत उर्फ हरिओम वहां पहुंचा और उनके बेटे को शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।