फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी की स्वास्थ्य सेवाओं को परखकर टीम मेघालय लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मेघालय सरकार के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने तीन दिन राजधानी के अस्पतालों में मातृ स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण, डिजिटलीकरण और राष्ट्रीय कार्यक्रमों का जायजा लिया। टीम ने यूपी के स्वास्थ्य मॉडल को वहां लागू करने का दावा किया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि आठ अक्तूबर को दल ने जिला स्तरीय डाटा सत्यापन बैठक में हिस्सा लेकर मासिक डाटा समीक्षा व गुणवत्ता सुधार की प्रक्रिया समझी। नौ को वीरांगना अवंतीबाई महिला जिला अस्पताल का दौरा कर सुविधाओं की जानकारी ली। आखिरी दिन 10 अक्तूबर को सीएचसी सरोजनीनगर में ई-सुश्रुत और अन्य डिजिटल स्वास्थ्य पहलों को समझा।

प्रतिनिधिमंडल ने डाटा प्रबंधन और मरीजों की देखभाल में डिजिटल तकनीकों के इस्तेमाल की सराहना किया। प्रतिनिधिमंडल में मेघालय राज्य स्वास्थ्य प्रणाली अनुसंधान केंद्र और क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें