फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टीम स्यान, ब्राउन, टेल और ब्रॉन्ज ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। टीम स्यान, सीएएल ब्राउन और टीम ब्रांज ने अंडर-12 नीरू कपूर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में पूरे अंक बटोरे। टीम स्यान ने टीम रस्ट को सात विकेट, सीएएल ब्राउन ने सीएएल यलो को सात विकेट, टीम टेल ने टीम ब्ल्यू को आठ विकेट और टीम ब्रॉन्ज ने गोल्ड टीम को 17 रन से पराजित किया।
विज्ञापन

पहले मैच में टीम रस्ट ने 24 ओवर में 117 रन बनाए। अक्षत सिंह ने नाबाद 44 रन बनाए। जवाब में टीम स्यान ने रुद्रांश चतुर्वेदी की नाबाद 82 और अविरल 24 रन की मदद से 14.5 ओवर में तीन विकेट पर 118 रन बनाकर सात विकेट मुकाबला जीता। दूसरे मुकाबले में सीएएल यलो की टीम 19.4 ओवर में 101 रन बनाए। प्रकाश, आरव और तनुष ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में सीएएल ब्राउन ने 16.1 ओवर में तीन विकेट पर 104 रन बनाकर मैच जीत लिया। कोणार्क सिंह ने नाबाद 38 और श्रद्धेय ने 28 रन बनाए।
तीसरे मुकाबले में टीम ब्ल्यू ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन बनाए। शिवांश ने 51 और अभिराम त्रिपाठी ने 32 रन का योगदान किया। धैर्य ने तीन विकेट झटके। जवाब में टीम टेल ने 15.5 ओवर में दो विकेट पर 143 रन बनाकर जीत हासिल की। पार्थ दुबे ने 48 और अर्नव ने नाबाद 41 रन की पारी खेली। ब्रॉन्ज टीम ने गोल्ड टीम को 187 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम गोल्ड 169 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें