फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भातखंडे विवि में रिक्त पदों पर होंगी शिक्षकों की नियुक्तियां

Wed, 12 Nov 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भातखंडे विवि में रिक्त पदों पर होंगी शिक्षकों की नियुक्तियां
विज्ञापन
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक मंगलवार को परिसर में ही हुई। इसमें कई अहम प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। विवि में शिक्षकों की नियुक्ति और विदेशी छात्रों के लिए भी समान शुल्क व्यवस्था के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन


विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विवि के प्रशासनिक, शैक्षणिक और भविष्यगत विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। पिछली बैठकों के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई। शैक्षणिक पदों के अंतर्गत विवि में आचार्य, सह आचार्य और सहायक आचार्य के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन ने बताया कि भारतीय कला व संस्कृति की शिक्षा को वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विदेशी विद्यार्थियों के डिग्री/डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए शिक्षण, परीक्षा, छात्रावास समेत अन्य शुल्क को भारतीय विद्यार्थियों के समकक्ष रखने के प्रस्ताव पर विचार कर अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में चलेंगी एमए की कक्षाएं
कुलसचिव ने बताया कि बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के घटक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान को स्नातकोत्तर (एमए) कक्षाओं के संचालन की अनुमति प्रदान करने के प्रस्ताव को भी अनुमोदित किया गया। बैठक में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 18, 19 व 20 दिसंबर को भव्य शताब्दी वर्ष समारोह के आयोजन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया। प्रस्तावित कार्यक्रमों में अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, कार्यशालाएं, फिल्म प्रदर्शन, भव्य प्रदर्शनी सहित विविध सांस्कृतिक व शैक्षणिक आयोजन शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें