फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 75% से कम उपस्थिति पर छात्रवृत्ति के लिए नहीं हो रहे आवेदन

Wed, 12 Nov 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
75% से कम उपस्थिति पर छात्रवृत्ति के लिए नहीं हो रहे आवेदन
विज्ञापन
लखनऊ। दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन में उपस्थिति संबंधी सख्ती का असर अब स्पष्ट दिख रहा है। जिन विद्यार्थियों की कक्षाओं में उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है, उनके आवेदन छात्रवृत्ति पोर्टल पर स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। इस कारण कई विद्यार्थियों को आवेदन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए सभी विभागों से विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति का विवरण मांगा है, ताकि आवेदन के समय विद्यार्थियों को सही ब्योरा उपलब्ध हो सके। कुलसचिव भावना मिश्रा ने बताया कि शासनादेश के अनुसार 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को किसी भी स्थिति में छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने प्रथम सत्र के विद्यार्थियों को भी नियमित उपस्थिति बनाए रखने की सलाह दी है, ताकि आगे किसी प्रकार की परेशानी न हो।

संबद्ध कॉलेजों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम
विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों मुमताज पीजी कॉलेज, शिया पीजी कॉलेज, नेताजी सुभाष चंद्र बोस पीजी गर्ल्स कॉलेज, खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज आदि में भी कई विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम पाई गई है। विवि प्रशासन ने ऐसे विद्यार्थियों को चेतावनी दी है कि यदि उपस्थिति में सुधार नहीं किया गया तो अगले वर्ष छात्रवृत्ति से वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें