बेसिक शिक्षा परिषद से सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में जल्द नियुक्तियां शुरू होने वाली हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने सहमति दे दी है, अब कार्मिक विभाग से मंजूरी का इंतजार है।
जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों के करीब 2700 पद रिक्त हैं और इन पर दो साल से भर्तियां रुकी हुई हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद 10 वर्षों तक अच्छी शिक्षा देने वाले निजी स्कूलों को अनुदान सूची में शामिल करता है। प्रदेश में मौजूदा समय 3200 जूनियर हाईस्कूल हैं।