फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने से बौखलाए शिक्षक, बनेंगे मुस्लिम

Tue, 01 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन के लिए धर्म परिवर्तन तक करने को तैयार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पार्ट टाइम शिक्षक 14 सितम्बर को दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका हिन्दी व संस्कृत शिक्षक सभी सामूहिक धर्म परिवर्तन कर मुसलमान हो जाएंगे।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पार्ट टाइम संघर्ष मोर्च के तत्वावधान में होने वाले इस सामूहिक धर्म परिवर्तन कार्यक्रम दिल्ली में जंतर मंतर पर होगा। सभी पार्ट टाइम हिन्दी व संस्कृत शिक्षक मुस्लिम धर्म अपनाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष देश दीपक दुबे ने बताया कि 14 सितंबर से जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन और सामूहिक धर्म परिवर्तन करेंगे।
विज्ञापन

ये दिए जा रहे हैं तर्क

उन्होंने कहा कि इस पहले चरण में तकरीबन तीन हजार शिक्षक मुस्लिम धर्म अपनाएंगे। उनका कहना है कि कम से कम उन्हें उर्दू शिक्षक के अवसर तो मिलेंगे और उनका वेतन कम से कम 12 हजार रुपये होगा। जिससे वे अपने परिवार का पेट पाल सकेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की सपा सरकार उर्दू शिक्षक को 12 हजार से 15 हजार रुपए वेतन दे रही है वहीं हिन्दी व संस्कृत माध्यम पढ़ाने वाले शिक्षकों को मात्र पांच हजार देकर संतोष कराया जा रहा है।

इस बीच पार्ट टाइम शिक्षक हाथ पर काली पट्टी बांध कर शिक्षक दिवस पर विरोध जताएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें