मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा है कि परिषदीय स्कूलों में बेहतर पढ़ाई के लिए स्कूलों व शिक्षकों का लक्ष्य तय कर उसके हिसाब से उनका आकलन किया जाए। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के प्रभावी निगरानी के लिए एनआईसी से ऑनलाइन सिस्टम जल्द से जल्द तैयार कराया जाए।
मुख्य सचिव बुधवार को सर्व शिक्षा अभियान कार्यकारिणी की 46वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कक्षा 8 पास करने वाले विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के नौवीं में दाखिले के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।