सूबे के प्राथमिक विद्यालयों में उर्दू अध्यापकों के लिए 3500 पद आरक्षित कर दिए गए हैं। इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। जल्द भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
इस साल जुलाई में सूबे के 9974 प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 19948 पद स्वीकृत किए गए थे। तभी से इन स्कूलों में उर्दू भाषा के शिक्षकों के पद आरक्षित करने की मांग उठने लगी। इस बारे में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने भी शासन को पत्र लिखा।
अब इस बाबत निर्णय ले लिया गया है। सचिव, बेसिक शिक्षा की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार, 19948 पदों में से 3500 पद उर्दू शिक्षकों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसका फायदा टीईटी पास मुअल्लिम-ए-उर्दू और दो वर्षीय उर्दू बीटीसी कोर्स कर चुके युवाओं को मिलेगा।
इसी क्रम में टीईटी पास मुअल्लिम-ए-उर्दू एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को शिक्षामंत्री अहमद हसन से मुलाकात की। 3500 उर्दू शिक्षकों की भर्ती पर उनका आभार व्यक्त किया।
किस जिले में कितने पद आरक्षित
लखनऊ-07, गोंडा-128, अंबेडकरनगर-44, बहराइच-79, बलरामपुर-99, बाराबंकी-87, फैजाबाद-67, रायबरेली-124, श्रावस्ती-21, सुल्तानपुर-117, सीतापुर-120, आगरा-101, अलीगढ़-34, इलाहाबाद-52, औरेया -11, आजमगढ़-69, बदायूं-18, बलिया-69, बांदा-26, बरेली-15, बस्ती-66, भदोही-33, संभल-2, बिजनौर-12, बुलंदशहर-04, चंदौली-05, छत्रपति साहूजी महाराजनगर-108, चित्रकूट-37, देवरिया-64
एटा-60, इटावा-18, फर्रुखाबाद-46, फतेहपुर-68, फीरोजाबाद-50, गौतमबुद्धनगर-03, गाजियाबाद-01, गाजीपुर-82, गोरखपुर-41, हमीरपुर-01, हरदोई-106, हाथरस-33, जौनपुर-59, झांसी-13, जेपी नगर-12, कन्नौज-59, कानपुर देहात-16, कानपुर नगर-19, कांशीराम नगर-29, कौशाम्बी-20, कुशीनगर-140
लखीमपुर खीरी-124, ललितपुर-46, महराजगंज-73, महोबा-04, मैनपुरी-48, मथुरा-37, मऊ-11, मेरठ-01, मिर्जापुर-45, मुरादाबाद-07, मुजफ्फरनगर-03, पीलीभीत-12, शामली-04, प्रतापगढ़-101, रामपुर-12, सहारनपुर-09, संतकबीरनगर-25, शाहजहांपुर-41, सिद्धार्थनगर-132, सोनभद्र-175, उन्नाव-93, वाराणसी-2।