फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP बोर्ड: कापियां जांचने पर भिड़े शिक्षक

Fri, 03 Apr 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर शिक्षक संघों में ही ठन गई है। तीन दिनों के बहिष्कार के बाद एक गुट ने गुरुवार से मूल्यांकन शुरू किया तो दूसरा गुट विरोध पर उतारू हो गया।
विज्ञापन


लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में इसको लेकर शिक्षकों के बीच तकरार भी हुई। एक गुट ने जहां मूल्यांकन शुरू होने का दावा किया है, वहीं दूसरे गुट ने पूरी तरह से इसे ठप होने की बात कही है।

माध्यमिक शिक्षक संघ के आरपी मिश्रा ने बताया कि तीन दिनों के बहिष्कार के बाद शिक्षकों ने बच्चों के हित में मूल्यांकन शुरू कर दिया है, ताकि समय से रिजल्ट आ जाए।
विज्ञापन


छात्रों के नाम पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। शिक्षकों पर कुछ लोग कॉपियां न जांचने को लेकर जो दबाव बना रहे हैं, वह गलत है।

वहीं, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नारायण गुट) के प्रदेशीय मंत्री व प्रवक्ता महेंद्र नाथ राय ने दावा किया है कि किसी भी जिले में मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो पाया है। शिक्षक मांग पूरी होने तक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रखेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें