फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन विसंगति को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन

Fri, 02 May 2014 12:03 PM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीडी यूनिवर्सिटी में वेतन विसंगतियों को लेकर शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


शिक्षकों ने प्रशासनिक भवन पर पहुंचकर अपना विरोध जताया और सभी धरने पर बैठ गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। शिक्षकों का यह प्रदर्शन पिछले दो दिनों से जारी है।

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों के अनुसार विश्वविद्यालय से इस संबंध में कई बार विरोध जताया गया है इसके बावजूद अभी तक हमारी मांग पर ध्यान तक नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी शिक्षकों के अनुसार विश्वविद्यालय में मानदेय को लेकर कोई तय मानक नहीं है।

किसी टीचर को ज्यादा तो किसी को कम सेलेरी पर रखा जाता है। हालत यह है कि वर्ष 2011 से पढ़ा रहे शिक्षकों को दरकिनार हाल में ही भर्ती किए गए 240  शिक्षकों को ज्यादा वेतन पर रखा गया है।

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें