फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जल्द होगी 6000 शिक्षकों की भर्ती

Sat, 12 Jul 2014 11:02 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार इन दिनों नौकरियों की बौछार कर रही है।
विज्ञापन


अभी शिक्षामित्रों के समायोजन और 72825 शिक्षकों की भर्ती प्रकिया चल ही रही है, तब तक अखिलेश सरकार ने छह हजार और शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दे दी।

यह नियुक्तियां राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत खोले गए हाईस्कूलों में होंगी। शासन ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत खोले गए हाईस्कूलों में 6000 शिक्षकों की तैनाती को मंजूरी दे दी है। विभाग ने इस संबंध में कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन

महिला और पुरुष की अलग-अलग होंगी भर्तियां

प्रदेश में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय हाईस्कूल खोले गए हैं। इन स्कूलों में कुल 8500 शिक्षकों की आवश्यकता है। शासन ने पहले चरण में शिक्षकों के 6000 पदों पर भर्ती की अनुमति दे दी है।

इन 6000 पदों में पुरुषों व महिलाओं को बराबर मौके मिलेंगे। शासन ने पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग 3000-3000 पदों का निर्धारण कर दिया है।

विभाग ने इन पदों पर नियुक्तियों के लिए नियमावली में जरूरी संशोधन की कार्यवाही शुरू कर दी है। शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लेने की योजना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें