फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू में शिक्षक ने की छात्रा से अश्लील हरकतें, जांच शुरू

Fri, 07 Oct 2016 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
एलयू में एक शिक्षक ने गुरु-शिष्य की परंपरा को दागदार कर दिया। इंग्लिश एंड मॉडर्न यूरोपियन लैंग्वेजेज विभाग में पढ़ाने वाले फ्रेंच के शिक्षक ने छात्रा को अकेले पाकर अपने कमरे में अश्लील हरकतें कीं। 
विज्ञापन


इस पर छात्रा वहां से चीखते हुए भागी और सीधे चीफ प्रॉक्टर प्रो. निशि पांडेय को आपबीती सुनाई। छात्रा ने बताया कि वह शिक्षक एक साल से भी अधिक समय से उसे परेशान कर रहा है। लेकिन, गुरुवार को उसने सभी हदें पार करने का प्रयास किया।

छात्रा की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने मामले की प्राथमिक जांच के लिए कमेटी का गठन कर 48 घंटे में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रो. निमसे ने कहा है कि यदि प्राथमिक रिपोर्ट में शिक्षक के खिलाफ कोई भी साक्ष्य हुआ तो विशाखा गाइडलाइंस के अंतर्गत कमेटी बनाकर आगे की कार्रवाई होगी।

विवि में डिप्लोमा इन प्रोफिशिएंसी इन फ्रेंच की छात्रा ने बताया कि उसे पता चला कि बैक पेपर व इंप्रूवमेंट परीक्षाओं के चलते कक्षाएं स्थगित चल रही हैं, इसी को कंफर्म करने वह शिक्षक के कमरे में गई थी।

 

छात्रा को देता फेल करने की धमकी

डेमो
पीड़िता ने बताया कि जब वह लौटने लगी तो टीचर ने उससे कहा कि ‘कभी मुझसे भी आकर मिल लिया करो’।  बात करते-करते ही टीचर ने उसे पकड़ लिया।

घबराई छात्रा पीछे हटी तो शिक्षक ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।  छात्रा वहां से चिल्लाते हुए भागी और दोस्तों को पूरी कहानी बताई। फिर सभी चीफ प्रॉक्टर प्रो. निशि पांडेय के पास के पास गए। 

छात्रा ने प्रो. निशि को बताया कि वर्ष 2015 में उसने सर्टिफिकेट इन फ्रेंच कोर्स में दाखिला लिया था। तभी से आरोपी शिक्षक उसके साथ गलत हरकतें कर रहा है। बृहस्पतिवार को टीचर ने सारी हदें पार कर दी तब छात्रा चुप नहीं रह सकी और शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित छात्रा को आरोपी शिक्षक लंबे समय से परेशान कर रहा था। विरोध करने पर कई बार फेलकर साल खराब करने की धमकी भी देता था।

छात्रा ने बताया कि 2016 में वर्तमान कोर्स में दाखिला लेने के बाद कुछ काम से शिक्षक को फोन किया तो उन्होंने उसे अकेले में मिलने बुलाया।

छात्रा अपने एक क्लास मेट व एक दोस्त को साथ ले गई। उसने दोनों को कमरे से बाहर कर छात्रा से अभद्र व्यवहार किया। कई बार उसे फोन कर परेशान किया। छात्रा के अनुसार, वह विरोध करती तो फेल करने की धमकी देता। 
विज्ञापन

कुछ स्टूडेंट्स गवाही देने सामने आए

डेमो
छात्रा ने यह भी बताया कि क्लास में आरोपी शिक्षक की बातें अक्सर ही दोहरे अर्थ वाली होतीं। पीड़ित छात्रा के साथ प्रॉक्टर ऑफिस में शिकायत करने पहुंची एक अन्य छात्रा ने भी बताया कि शिक्षक उससे भी गलत हरकत करता था। 

हालांकि, इस छात्रा ने परिवार के डर से लिखित शिकायत देने से मना किया। वहीं, जिस पीड़ित छात्रा ने लिखित शिकायत की है उसके साथ कुछ स्टूडेंट्स गवाही देने सामने आ गए हैं।

जिस शिक्षक पर आरोप लगे हैं सूत्रों के मुताबिक, उसके खिलाफ कुछ साल पहले विवि गेस्ट हाउस में कुछ लोगों के साथ शराब पार्टी करने का मामला सामने आया था। इसके अलावा कई विभागीय शिक्षकों ने भी आरोपी की छवि अच्छी नहीं बताई।

‘मामला गंभीर है। छात्रा की शिकायत पर एक कमेटी का गठन किया गया है जो 48 घंटे में अपनी प्राथमिक जांच रिपोर्ट सौंपेगी। इसमें आरोपी शिक्षक केखिलाफ कुछ भी साक्ष्य मिले तो विशाखा गाइडलाइंस के तहत कमेटी आगे की कार्रवाई करेगी’।
- प्रो. एसबी निमसे, कुलपति, लविवि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें