फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने वापस पाई ऑनलाइन फ्रॉड से उड़ाई गई रकम, जानें कैसे हुआ संभव

Thu, 30 Mar 2017 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रकम का ड‌िमांड ड्राफ्ट पाते हुए अमृता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
साइबर सेल की सक्रियता से निजी स्कूल की शटीचर अमृता भट्टाचार्या के बैंक अकाउंट से ऑनलाइन उड़ाई गई रकम वापस मिल गई। हजरतगंज सीओ अवनीश मिश्रा ने अमृता को रकम का डिमांड ड्राफ्ट दिया तो उसका चेहरा खुशी से खिल गया। 
विज्ञापन


साइबर सेल के कांस्टेबल अखिलेश सिंह ने बताया कि अमृता का अकाउंट एसबीआई मेन ब्रांच में है। जनवरी में शातिरों ने फोन पर झांसा देकर उसके एटीएम कार्ड का पासवर्ड व अन्य सूचनाएं हासिल करके अकाउंट से 19995 रुपये ऑनलाइन गायब कर दिए थे।

रुपये निकलने का मैसेज आते ही अमृता एक पल गंवाए बगैर साइबर सेल पहुंची और पूरा वाकया बताया। कांस्टेबल अखिलेश ने तत्काल छानबीन शुरू की। पता चला कि रुपये पेटीएम वॉलेट में भेजे गए हैं।
विज्ञापन


अखिलेश ने पेटीएम को ई-मेल भेजकर वॉलेट होल्डर की जानकारी मांगी। हालांकि, इसी बीच रुपये बंगलुरू में एक्सिस बैंक के दो अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए गए।

अखिलेश ने तत्काल एक्सिस बैंक संपर्क कर धोखाधड़ी की जानकारी दी और दोनों अकाउंट फ्रीज करने के निर्देश दिए। बैंक ने ठगों के अकाउंट फ्रीज करके अमृता की रकम का डिमांड ड्रॉफ्ट बनाकर भेजा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें