फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार ने लगाई योगी से सुरक्षा की गुहार, कहा- केंद्रीय मंत्री करा सकते हैं हत्या

Thu, 30 Mar 2017 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माफिया एवं मऊ से बसपा के विधायक मुख्तार अंसारी ने केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और बाहुबली बृजेश सिंह पर अपनी जान को खतरा बताया है। बुधवार को शपथ लेने विधानसभा पहुंचे मुख्तार अंसारी ने कहा, इन दोनों को ही केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का संरक्षण प्राप्त है। ये लोग मेरी हत्या कराना चाहते हैं। 
विज्ञापन


इसी लिए साजिशन मेरा स्थानांतरण लखनऊ कारागार से आगरा कारागार कराया जा रहा है। हालांकि देर शाम मुख्तार को लखनऊ से आगरा के बजाय बांदा जेल स्थानांतरित करने का आदेश जारी कर दिया गया। 

मुख्तार ने कहा, मेरी सुरक्षा की जिम्मेदारी अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ में है। मुख्तार ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि वह उनकी सुरक्षा करें। 
विज्ञापन


मुख्तार ने मीडिया से बातचीत में कहा, मेरे राजनैतिक विरोधी मनोज सिन्हा और मेरे दुश्मन बृजेश सिंह और उनके भाई जेल स्थानांतरण के दौरान पेशेवर हत्यारों से मेरी हत्या करा सकते हैं।
 
शासन ने मंगलवार को ही मुख्तार की जेल स्थानांतरण का आदेश जारी किया था। हालांकि बाद में आगरा के बजाय बांदा जेल शिफ्ट करने का फैसला किया गया। फिलहाल मुख्तार लखनऊ जेल में बंद हैं और उन्हें भारी सुरक्षा के बीच गुरुवार को किसी समय बांदा जेल शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें