फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी से हटाई गई टीचर ने हॉस्टल में कर ली खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के कानपुर शहर में नौकरी से हटाए जाने से क्षुब्ध नगर निगम बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की टीचर संध्या सोनकर द्विवेदी ने बृहस्पतिवार दोपहर कमिश्नर आफिस से लौटकर सिविल लाइंस के श्रमजीवी छात्रावास में आत्मदाह कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि संध्या का कमिश्नर को दिया गया एक पत्र मिला है जिसमें नौकरी से हटाए जाने का जिक्र है। आशंका है कि इसी वजह से संध्या ने यह कदम उठाया।

कल्याणपुर के बरसाइतपुर निवासी शिव विलास द्विवेदी की पत्नी संध्या (49) बसंती नगर जूही स्थित विद्यालय में संगीत टीचर थीं। वे श्रमजीवी छात्रावास के कमरा नंबर 56 में रहती थीं।
विज्ञापन


हॉस्टल की रानी कश्यप ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे संध्या कमरे में पहुंची और खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। धुआं उठते देख आसपास के कमरों से महिलाएं दौड़ीं और पानी डाला लेकिन तब तक संध्या दम तोड़ चुकी थी।

बाद में कोतवाली सीओ ओपी सिंह, इंस्पेक्टर हरीराम वर्मा छात्रावास पहुंचे और महिलाओं से पूछताछ की। इसी बीच संध्या के भाई प्रकाश नारायण भी हॉस्टल आ गए। उन्होंने बताया कि परिवार की ज्योति से संध्या का जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। मामला सिविल कोर्ट में है।
विज्ञापन

इस वजह से हटाया गया था नौकरी से

ज्योति ने संध्या के खिलाफ कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे 18 जनवरी को जेल भेज दिया था। 27 जून को वह रिहा हुई तो उसे पता चला कि विद्यालय ने उसे सस्पेंड कर दिया है।

एक जुलाई को जब संध्या स्कूल पहुंची तो प्रिंसिपल ने कहा कि अभी उनके हस्ताक्षर सत्यापित नहीं है, ऐसे में काम करो, हस्ताक्षर सत्यापित होने के बाद ज्वाइनिंग करा दी जाएगी।

अचानक 10 जुलाई को प्रिंसिपल ने उसे नौकरी से हटा दिया। कमिश्नर को दो प्रार्थना पत्र भेजने के बाद भी कुछ नहीं हुआ तो परेशान संध्या बृहस्पतिवार को कमिश्नर दफ्तर पहुंची पर वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आत्मदाह कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें