फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाला निकला उसका टीचर

Thu, 19 Jan 2017 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी अंक‌ित कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गुडंबा के कल्याणपुर शिवानी विहार निवासी छात्रा के मोबाइल फोन पर अश्लील फोटो और मैसेज भेजने वाले अंकित कुमार को सोमवार दोपहर पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन


अंकित छह साल पहले छात्रा के घर आकर उसे ट्यूशन पढ़ाता था। बीते दिनों उसने छात्रा के मोबाइल पर अश्लील मैसेज और फोटो भेजने शुरू कर दिए। छात्रा ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मैसेज भेजने वाले के मोबाइल नंबर की पड़ताल शुरू की और आरोपी को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बिहार के अरवल जिले के किंजर करछरी का रहने वाला है और यहां रहकर छोटी कक्षाओं के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा जब कक्षा आठ में थी, तब अंकित उसके घर जाकर ट्यूशन पढ़ाता था। इस वक्त छात्रा स्नातक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। कुछ दिन पहले छात्रा के मोबाइल फोन पर एक मोबाइल नंबर से व्हॉट्सएप पर अश्लील मैसेज और फोटो आने शुरू हो गए।
विज्ञापन


छात्रा ने परिवारीजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मामले की एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने मैसेज भेजने वाले मोबाइल नंबर की छानबीन शुरू की तो वह अंकित का निकला।

अंकित को उसके घर से ही दबोचकर मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा के पिता ने अंकित की पढ़ाई-लिखाई में काफी मदद की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें