फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के सात महत्वाकांक्षी जिलों के महाविद्यालयों को मिलेंगे टैबलेट, बिना इंटरनेट के भी हो सकेगा उपयोग

Tue, 22 Dec 2020 10:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सात महत्वाकांक्षी जिलों के 18 राजकीय महाविद्यालयों के पुस्तकालयों में टैबलेट वितरित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को पुस्तकालय से पुस्तकों की तरह टैबलेट भी निर्धारित समय अवधि के लिए आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


विद्यार्थी बिना इंटरनेट सुविधा के भी इन टैबलेट का उपयोग कर सकेंगे। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, फतेहपुर, सोनभद्र और चंदौली जिले के राजकीय महाविद्यालयों में 8 से 9 टैबलेट  दिए जाएंगे।

उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग ने बताया कि टैबलेट में उत्तर प्रदेश डिजिटल लाइब्रेरी की पाठ्य सामग्री के साथ अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष ऑनलाइन पढ़ाई पर ही जोर दिया गया है। इन सात जिलों में इंटरनेट सुविधाओं और विद्यार्थियों के पास संसाधनों का अभाव होने के कारण टैबलेट  उपलब्ध क राए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें