फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैबलेट-स्मार्टफोन सुरक्षित : राज्य सरकार ने अफवाहों को बताया बेबुनियाद, युवाओं के पर्सनल डाटा से छेड़छाड़ संभव नहीं

Sat, 01 Jan 2022 11:30 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया है कि सरकार निजी डाटा को मॉनिटर नहीं कर सकती है। विद्यार्थियों के साथ शैक्षिक सामग्री साझा करने के लिए एमडीएम का उपयोग केवल फ्लैश के जरिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं को बांटे गए टैबलेट और स्मार्टफोन को लेकर विपक्ष की ओर से फैलाई जा रही भ्रांतियों को बेबुनियाद करार दिया है। बृहस्पतिवार को सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि ये टैबलेट व स्मार्टफोन में पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। इनमें युवाओं के पर्सनल डाटा जैसे संपर्क, तस्वीरें, कॉलिंग, ईमेल, टेक्स्ट मैसेज, पासवर्ड आदि छेड़छाड़ संभव नहीं है। ये डाटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। डिजी शक्ति पोर्टल पर टैबलेट व स्मार्टफोन के सुरक्षा से जुड़े सवालों के जवाब उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन


प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया है कि सरकार निजी डाटा को मॉनिटर नहीं कर सकती है। विद्यार्थियों के साथ शैक्षिक सामग्री साझा करने के लिए एमडीएम का उपयोग केवल फ्लैश के जरिए किया जा रहा है। विद्यार्थी लिंक पर क्लिक कर अध्ययन सामग्री का उपयोग कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण योजना शुरू करने के साथ मुख्यमंत्री योगी ने डिजी शक्ति पोर्टल व डिजी शक्ति अध्ययन एप भी लॉन्च किया था। सभी टैबलेट व स्मार्टफोन में डिजी शक्ति अध्ययन एप इंस्टाल है। इसके जरिए संबंधित विवि या विभाग द्वारा विद्यार्थियों को को पढ़ाई के लिए कंटेंट दिया जाएगा। वहीं, शासन की ओर से बूट लोगो और वॉलपेपर के जरिए रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी। सरकार की ओर से इंफोसिस से अनुबंध किया जा रहा है। इससे युवाओं को इंफोसिस के शिक्षा व रोजगार से जुड़े 3900 प्रोग्राम नि:शुल्क उपलब्ध होंगे। 
विज्ञापन


आईटी एंड इलेक्ट्रानिक्स विभाग के विशेष सचिव कुमार विनीत ने बताया कि यह योजना सिर्फ  नि:शुल्क टैबलेट व स्मार्टफोन के वितरण की नहीं है। इसके जरिए युवाओं को पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतरीन कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे वे स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें