फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 मुकाबला: लखनऊ में अजेय रही है दक्षिण अफ्रीका टीम, टीम इंडिया के खिलाड़ी आज करेंगे अभ्यास

Mon, 15 Dec 2025 11:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मुकाबला 17 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके पहले मंगलवार को दोनों टीमें अभ्यास कर अपनी तैयारियों को परखेंगी। 
 
विज्ञापन
लखनऊ पहुंची टीम इंडिया के खिलाफ शुभमन गिल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए शहर का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम लकी रहा है। टीम ने अभी तक यहां खेले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की, जिसमें एक जीत मेजबान भारत के खिलाफ शामिल है। हालांकि ये दोनों ही मुकाबले वनडे थे। ऐसे में मेहमान टीम लखनऊ में वनडे की तरह 17 दिसंबर को होने वाले टी-20 मुकाबले में भी जीत से आगाज करना चाहेगी। सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही अफ्रीकी टीम में शामिल कप्तान एडन मार्करम, क्विंटन डिकॉक और डेविड मिलर को इकाना स्टेडियम में खेलने का खासा अनुभव रहा है। तीनों ही आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स टीम के सदस्य रहे हैं। खासतौर पर मार्करम ने इकाना स्टेडियम में कई बड़ी पारियां खेली है। इसलिए अफ्रीकी कप्तान भारतीय टीम के गेंदबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। इसके अलावा डिकॉक और डेविड मिलर का का अनुभव भी अन्य खिलाड़ियों के काम आ सकता है और दोनों यहां बड़ी पारी भी खेल सकते हैं।

बुमराह भी आज जुड़ेंगे भारतीय टीम से

विज्ञापन

व्यक्तिगत कारणों के चलते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले से बाहर रहे जसप्रीत बुमराह के लखनऊ में होने वाले मुकाबले के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे। यूपीसीए से मिली जानकारी के अनुसार अनुभवी पेसर के मंगलवार शाम को लखनऊ आने की उम्मीद है। ऐसे में उनका इकाना स्टेडियम में होने वाले चौथे टी-20 मुकाबले में खेलना तय माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ पहुंची इंडिया टीम, फोन में व्यस्त दिखे खिलाड़ी; 17 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका से है टी-20 मैच
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 17 दिसंबर को इकाना में मुकाबला, बुधवार को लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

मुकाबले की सभी तैयारियां पूरी
इकाना स्टेडियम पर मैच को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शाम स्टेडियम को सजाया जा चुका था। स्टेडियम प्रांगण के भीतर भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें और उनके लंबे-चौड़े आकर्षक कटआउट यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। शाम को सुरक्षा कर्मियों का जत्था भी पहुंच गया। डॉग स्कवायड के साथ सुरक्षा कर्मियों ने स्टेडियम के चप्पे-चप्पे की सुरक्षा परखी। इस बीच स्टेडियम में भी वीआईपी मूवमेंट नजर आई।

मंगलवार को स्टेडियम में दोपहर एक बजे से दक्षिण अफ्रीका टीम अभ्यास 
2-1 की बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम इकाना स्टेडियम में 17 दिसंबर को होने वाले मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को स्टेडियम में दोपहर एक बजे से दक्षिण अफ्रीका टीम अभ्यास करेगी। इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी शाम पांच बजे स्टेडियम पहुंचकर अपनी तैयारियों को परखेंगे।

विज्ञापन

स्वागत के लिए उमड़ी प्रशंसकों की भारी भीड़

इसके पहले, सोमवार शाम को जब अमौसी एयरपोर्ट पर भारतीय क्रिकेट टीम लैंड हुई तो उनका स्वागत करने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी। शाम करीब 6:30 बजे टर्मिनल तीन से जब टीम के खिलाड़ी निकलने लगे तो प्रशंसक उनके नाम पुकारने लगे जिससे वह चेहरा घुमाएं और वह अपने मोबाइल में उनकी तस्वीर कैद कर सकें।

टर्मिनल से पहले कोच गौतम गंभीर और हरफनमौला हार्दिक पंड्या बाहर निकले। तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव टर्मिनल से निकलकर सीधे बस में चढ़ गए। सबसे आखिरी में भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल बाहर निकले। उन्हें देखकर प्रशंसकों ने आवाज लगाई तो स्टार सलामी बल्लेबाज ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। कुछ ही देर में माहौल इंडिया-इंडिया के शोर से गूंज उठा। कुछ ही मिनटों में खिलाड़ियों से भरी बस सीधे गोमतीनगर स्थित होटल पहुंची, जहां भारतीय पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाड़ी लखनऊ पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें