फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सिंडिकेट ने बिजली विभाग के अफसर की पत्नी का कराया धर्मांतरण, त्याग दिया सिंदूर-मंगलसूत्र

Wed, 12 Mar 2025 06:19 PM IST
ishwar ashish नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मामले में पीड़ित पति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर विभाग में चल रहे धर्मांतरण के खेल को उजागर किया है। रेलकर्मी की पत्नी को जिम्मेदार बताया गया है। वहीं, दो और महिलाओं के धर्मांतरण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मांतरण के तमाम प्रकरणों के बीच राजधानी में भी सनसनीखेज मामला सामने आया है। लोगों को बरगलाकर धर्म बदलवाने वाले सिंडिकेट ने बिजली विभाग के एक अधिकारी की पत्नी का ही धर्मांतरण करा दिया। पत्नी को वापस अपने धर्म में लाने के पति के प्रयास सफल नहीं हुए तो उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर पूरे प्रकरण को उजागर किया।

विज्ञापन


पीड़ित अधिकारी ने पत्र में लिखा है कि उनकी पत्नी भी बिजली विभाग में कार्यरत हैं। उनके साथ ही उनके दो बेटों का भी धर्मांतरण करा दिया गया है। वह अब हिंदू से ईसाई हो गए हैं। पत्नी ने उन पर भी धर्मांतरण का दबाव बनाया। बात नहीं मानने पर बेटों को लेकर दूसरी जगह रहने लगी हैं। पत्नी को वापस लेने गए तो उनके भाई जानमाल की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित अधिकारी ने पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल को भी पत्र लिखकर धर्मांतरण सिंडिकेट में शामिल विभागीय कर्मियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।

त्याग दिया सिंदूर-मंगलसूत्र
पीड़ित अधिकारी ने लिखा है कि उनकी पत्नी अब पूरी तरह से ईसाई धर्म के अनुसार ही जीवन बिता रही हैं। उन्होंने सिंदूर और मंगलसूत्र त्याग दिया है। चूड़ी भी नहीं पहनती। देवी-देवताओं की पूजा से भी परहेज करती हैं। उनके मोबाइल फोन पर हर सुबह ईसाई धर्म से जुड़े मैसेज आ रहे हैं।
विज्ञापन


धर्मांतरण कराने वाला सरगना रेलवे में
पत्र के मुताबिक, धर्मांतरण कराने वाला सरगना रेलवे में तैनात है। उसकी पत्नी बिजली विभाग में है। रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने दो अन्य महिलाओं का भी धर्मांतरण करा दिया है। इस सिंडिकेट की सरकारी विभागों में गहरी पैठ है।

धर्मांतरण की सूचना हमें बताएं
यदि आपके आसपास भी धर्मांतरण की कोई सूचना है तो अमर उजाला को पूरा विवरण लिखकर भेजें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। हम अपने स्तर पर सूचना की पड़ताल करेंगे। पुष्टि होने पर ही प्रकाशन करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें