फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के स्कूलों में बदलेगा syllabus, राष्ट्रवादी विचारधारा का दिखेगा असर

Thu, 18 May 2017 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
राज्य सरकार कक्षा छह से आठ तक के पाठ्यक्रम में बदलाव पर गंभीरता से विचार कर रही है। इसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


खास तौर पर हिंदी, इतिहास और महान व्यक्तित्व की किताबों में कुछ नए पाठ जोड़ने का खाका तैयार किया गया है। हालांकि, यह बदलाव सत्र 2018-19 में लागू होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, अभी तक शासन की ओर से पाठ्यक्रम में बदलाव के लिखित में कोई दिशा-निर्देश तो नहीं आए हैं, पर बैठकों में मौखिक तौर पर काफी विचार-विमर्श हो चुका है। इसके आधार पर अधिकारियों ने योजना बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कक्षा-6 से आठ तक ‘महान व्यक्तित्व’ नाम से एक किताब पढ़ाई जाती है। इसमें ऐसे विचारकों और महापुरुषों को शामिल करने पर विचार होगा, जिनके बारे में संघ परिवार लगातार सकारात्मक चर्चा करता रहा है।
विज्ञापन

बाहरी विशेषज्ञों की ली जा रही है मदद

हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि ये व्यक्तित्व कौन होंगे। इसी तरह से पाठ्यक्रम में शामिल हिंदी की किताब ‘मंजरी’ में भी कुछ नए पाठ जोड़े जाएंगे।

‘हमारा इतिहास और नागरिक जीवन’ किताब को और अधिक राष्ट्रवादी नजरिए से तैयार करने की योजना बनाई गई है।

परिषद के एक अधिकारी ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि इस दिशा में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अलबत्ता परिणाम सामने आने में थोड़ा वक्त लगेगा। इस काम में परिषद से बाहर के विशेषज्ञों की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें