फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता बोले, हम हिंदू हैं, हर हिंदू चाहेगा अयोध्या में बने राम मंदिर

Thu, 18 May 2017 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का समर्थन किया साथ ही भाजपा पर करारा हमला किया। दरअसल, बुधवार को यूपी के विधानमंडल सत्र में रामगोविंद से विधानसभा अध्यक्ष ने पूछा कि आपकी इस पर क्या राय है। चौधरी ने कहा कि हम हिंदू हैं, हर हिंदू चाहेगा कि राम का मंदिर बने।
विज्ञापन


भाजपा वाले राम मंदिर का मामला न झपटते, तो बन जाता राम मंदिर
चौधरी ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग बिना काम के श्रेय लेने में माहिर हैं। राम मंदिर में मूर्ति रखवाने, ताला खुलवाने, शिलान्यास कराने का काम कांग्रेस ने किया लेकिन इस मुद्दे पर भी झपट्टा मार लिया। यदि इन्होंने बाबरी मस्जिद गिराई न होती तो मंदिर बन गया होता।

चौधरी ने कहा कि जब ये लोग (सत्ताधारी) वोट मांगने गए थे तब समझा रहे थे कि देवलोक से आए हैं। धरती वालों को देवलोक वाली सुविधाएं देंगे, पर देवलोक वालों ने लूट, डकैती, छिनैती, हत्या से शर्मसार कर दिया।
विज्ञापन

बात सबका साथ-सबका विकास की, निशाना बनाते हैं मुसलमानों को

demo pic
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा को आगे बढ़ाते हुए योगी सरकार की नीतियों पर करारा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास की बात करने वाली सरकार में नए गौसेवक उग आए हैं जो जान से मारकर खत्म कर देते हैं। स्लॉटर हाउस बंद करने की बात करते-करते बकरी, मछली, मुर्गा की दुकान बंद कराने लगे।

भारत माता की जय बोलने वाले एक संप्रदाय विशेष के खिलाफ जहर उगलने लगे। उन्होंने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार की बखिया उधेड़ी और प्रदेश सरकार को हर स्तर पर फेल बताते हुए सपा सरकार की योजनाओं को गिनाकर श्रेय लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कर्जमाफी पर सरकार को घेरा

सत्र के लिए जाते विधायक - फोटो : amar ujala
चौधरी ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में जनहित की कोई बात नहीं है। कर्जमाफी की चर्चा जरूर की गई, लेकिन उसमें भी वादे पर पूरी तरह से अमल नहीं किया गया।

उन्होंने लखनऊ में कर्नाटक काडर के आईएएस अधिकारी अनुराग तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के अलावा सामूहिक हत्या, लूट, बलात्कार, डकैती, छिनैती, चेन स्नेचिंग सहित प्रदेश भर की सभी प्रमुख घटनाओं की चर्चा की।

उन्होंने सत्ताधारी दल के सदस्यों की टोकाटोकी के बीच चुनौती दी कि यदि नेता सदन को पता है कि डकैती, छिनैती, बलात्कार करने वाले कौन हैं तो गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने कई विधायकों को धमकी मिलने की भी चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें