फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर एयरपोर्ट को विकसित करने के लिए स्विट्जरलैंड की कंपनी को मिली सुरक्षा मंजूरी

Tue, 19 May 2020 11:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

स्विस फर्म ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जेवर हवाई अड्डे को विकसित करने के लिए केंद्र से सुरक्षा मंजूरी मिल गई है। राज्य के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जेवर इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए सुरक्षा संबंधी एनओसी दे दी है।  इससे लॉकडाउन खुलने के बाद जल्द एयरपोर्ट निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। 

जेवर एयरपोर्ट के लिए फरवरी में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की एनओसी मिलने के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मांगी गई थी। 
विज्ञापन


दो महीने से अधिक मामला मंत्रालय में अटके होने पर गत दिनों प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखकर जल्द एनओसी जारी कराने का आग्रह किया था। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को एयरपोर्ट की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपनी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसपी गोयल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की।

एसपी गोयल ने लिखा कि खुशी है कि ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी को जेवर में नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के विकास के लिए सुरक्षा मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें