फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामारी करने गई पुलिस टीम पर हमला 17-59-09

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। किसान नेता की हत्या के मामले में जांच करने संग्रामपुर थाने के बेलखरी गांव पहुंची पुलिस टीम पर सोमवार रात लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। हमले में हेड कांस्टेबल को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने दो आरोपी युवकों को दबोच लिया। टीम में शामिल उपनिरीक्षक की तहरीर पर पकड़े गए दोनों युवकों समेत आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

16 मई की शाम हुई किसान नेता प्रमोद मिश्र की हत्या का खुलासा करने के लिए एसपी ने स्वाट व सर्विलांस के साथ दो स्पेशल टीमों का गठन किया था। इसमें एक टीम कमरौली एसओ संदीप राय के नेतृत्व में गठित की गई थी।
इस टीम में संदीप राय के अलावा इन्हौना चौकी इंचार्ज हरदेव सिंह व कमरौली थाने के हेड कांस्टेबल रमेश मिश्र शामिल थे। सोमवार देर रात यह टीम संग्रामपुर पुलिस को लेकर जांच करने बेलखरी गांव पहुंची। पूछताछ के दौरान जितेंद्र यादव व अभिषेक यादव के नेतृत्व में लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में हेड कांस्टेबल रमेश मिश्र को गंभीर चोटें आईं। हमले के बावजूद पुलिस टीम किसी तरह जितेंद्र व अभिषेक को पकड़कर थाने आई। थाने पहुंचने के बाद रमेश मिश्र को पुलिस जीप से जिला अस्पताल भेजा गया। एसएचओ राजीव सिंह ने बताया कि हरदेव सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हमले के आरोपी जितेंद्र व अभिषेक समेत आठ-10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें