स्वाइन फ्लू (एच1एन1) इंफ्लूएंजा वायरस की चपेट में आठ नए मरीज आए हैं। इसके बाद कुल मरीजों की संख्या 49 पहुंच गई है। वहीं, पहले से पीजीआई में भर्ती एक मरीज की हालत नाजुक है। लक्षण वाले मरीजों का सैंपल जांच के लिए केजीएमयू और पीजीआई पहुंचने पर भी अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है।
स्वाइन फ्लू (एच1एन1) इंफ्लूएंजा वायरस का कहर मंगलवार को भी बरपा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आठ मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें चार मरीज गोमतीनगर, दो तेलीबाग और दो मरीज पीजीआई कैंपस के हैं।
गोमतीनगर के युवक (25), विरामखंड की महिला (50), विशाल खंड के व्यक्ति (53), विशालखंड की महिला (45), तेलीबागके राजीवनगर निवासी बच्चे (4) और यहीं की एक महिला (30) जबकि पीजीआई कैंपस में रहने वाले व्यक्ति (46) और एक बच्ची (8) में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव का कहना है कि सभी मरीजों को जरूरी टेमीफ्लू दवा दे दी गई है। इन सभी का इलाज घर पर चल रहा है।