फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी खबरः 100 के पार हुई स्वाइन फ्लू रोगियों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू का वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। हाईअलर्ट को पीछे छोड़ते हुए एच1एन1 वायरस ने अब माल एवेन्यू में पूर्व सीएम मायावती के आवास के पास भी दस्तक दी है। यहां रहने वाली एक बुजुर्ग महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। 14 और मरीज बुधवार को मिलने के साथ ही स्वाइन फ्लू पीड़ितों की संख्या 102 हो गई है।
विज्ञापन


खास बात है कि बुधवार को जो मरीज मिले हैं, वे भी वीआईपी इलाकों के ही हैं। सबसे ज्यादा संक्रमण गोमती नगर, इंदिरा नगर, विकास नगर और आशियाना में है। लगातार बढ़ती स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या के चलते अस्पताल से लकर शहर तक में दहशत का माहौल है।

केजीएमयू और एसजीपीजीआई की जांच रिपोर्ट में राजधानी के 14 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई। बुधवार को मिलने वाले मरीजों में राजधानी के हाई प्रोफाइल और सेफ जोन कहे जाने वाले मॉल एवेन्यू की एक 70 वर्षीय महिला मरीज शामिल हैं। विकास नगर में क्रमश: तीन, जानकीपुरम में एक, मानक नगर में एक, इंदिरा नगर, महानगर, मोती नगर, राजीव नगर, आशियाना, निरालानगर और फैजाबाद रोड के एक-एक व्यक्तियों में स्वाइन फ्लू के वायरस पाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

पीजीआई में चल रहा है इलाज

न्यू हैदराबाद की 35 वर्षीय महिला में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ की टीम ने दवा दी। मालूम हो कि मंगलवार को भी दस नए मरीज मिले थे। सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव का कहना है कि जो भी नए मरीज मिले हैं, उनका इलाज चल रहा है। सभी को दवाएं दे दी गई हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। मरीजों को अधिक परेशानी न हो, इसके लिए उनसे लगातार संपर्क रखा जा रहा है।

स्वाइन फ्लू से पीड़ित पांच मरीजों का इलाज पीजीआई में जारी है। सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने बताया कि जिन मरीजों में वायरस का लेवल अधिक है, उनका इलाज चल रहा है। मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत आइसोलेट किया जा रहा है। यही हाल केजीएमयू का है, जहां पांच मरीजों का इलाज जारी है। पीड़ित मरीजों के इलाज और निगरानी के लिए डॉक्टरों की टीम लगी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें