फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिलिंडर, दूध और डीजल महंगा होने से मिठाई कारोबारियों को बड़ा झटका

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। पहले सिलिंडर, फिर दूध और अब डीजल के दाम बढ़ने से मिठाई, रेस्टोरेंट व बेकरी कारोबारियों को बड़ा झटका लगा है। गत दिनों व्यावसायिक सिलिंडर के दाम डेढ़ गुना बढ़ने के बाद अब दूध 2 रुपये लीटर और डीजल 3 रुपये लीटर महंगा हुआ है। कारोबारियों का कहना है कि अब मुनाफा घटेगा, क्योंकि एक बार दाम बढ़ाने के बाद इतनी जल्दी दोबारा दाम नहीं बढ़ा सकते। अब अगले त्योहार रक्षाबंधन के दौरान ही मिठाइयों के दाम बढ़ेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट प्रकोष्ठ अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि सिलिंडर की किल्लत के बीच व्यापारी दोबारा डीजल भट्ठी पर लौटे थे। अब डीजल भी महंगा हो गया है। गैस का उपयोग तेज आंच वाले चाट काउंटर पर होता है, जबकि डीजल भट्ठी से कारखाने में दूध उबालना और खोया बनाने जैसे कच्चे काम होते हैं।

मिठाइयों के बढ़े दाम और आगे की चुनौती

कारोबारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि 250 रुपये किलो वाला लड्डू 300 रुपये का हो गया है। 1,200 रुपये की काजू बर्फी अब 1,400 रुपये की बिक रही है। देसी घी की मिठाइयां 80 रुपये किलो महंगी हुई हैं। खोवा और छेना की मिठाई 50 से 100 रुपये किलो तक महंगी हो चुकी है। रसगुल्ला व कालाजाम भी 15 रुपये से 20 रुपये प्रति पीस हो गया है। कारोबारियों को दूध और डीजल का घाटा झेलना होगा। सामान्य रूप से रक्षाबंधन में इस बार मिक्स मिठाई 650-700 रुपये की जगह 750-800 रुपये के बीच बिकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें