फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्वामी प्रसाद का परमहंस आचार्य पर पलटवार, बोले - धर्माचार्यों के भेष वाले ये आतंकी और नरपिशाच हैं

Wed, 25 Oct 2023 06:04 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने अयोध्या के परमहंस आचार्य पर निशाना साधा और कहा कि आपराधिक चरित्र के साधुओं का वास्तविक चेहरा सामने आ रहा है।
विज्ञापन
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने आप को पीठाधीश्वर कहने वाले लोग अपने असली चेहरे जनता के बीच ला रहे हैं। साधु, संत और धर्माचार्यों के भेष में ये नरपिशाच हैं, आतंकवादी हैं और अपराधी हैं। जिनका आपराधिक चरित्र एक-एक कर जग जाहिर हो रहा है। ये धर्माचार्य का गुण नहीं है। उक्त बातें श्रावस्ती जाने के दौरान मंगलवार रात बहराइच रुके सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। वह बहराइच के सिविल लाइन निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र प्रसाद मौर्य के आवास पर कुछ देर के लिए रुके थे।

विज्ञापन


अयोध्या के पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य द्वारा स्वामी प्रसाद की हत्या पर 25 करोड़ का ईनाम देने की बात पर पलटवार करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसी को गोली मारने के लिए 25 करोड़ की घोषणा करना। जीभ, आंख-कान काटने की सुपारी देना, किसी साधु-संत का चरित्र नहीं हो सकता। ये कुख्यात आपराधिक चरित्र के लोग हैं, जो साधु संत के भेष में खुद को छिपाए हैं।

ये भी पढ़ें - संक्रमित खून चढ़ाने से 14 बच्चे एचआईवी पॉजिटिव, अखिलेश यादव बोले- तत्काल जांच कर सख्त से सख्त सजा दें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चुनावों के पहले बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने की तैयारी में सरकार, जानिए क्या है तैयारी
विज्ञापन


इस प्रकार के बोल बोलने वालों के खिलाफ पुलिस गूंगी-बहरी व अंधी बनकर तमाशा देख रही है। ये योगीराज का जंगलराज है। चूंकि उत्तर प्रदेश में बाबा की सरकार है तो बाबाओं की बल्ले-बल्ले है। इसी लिए बाबाओं के भेष में आपराधिक चरित्र के बाबाओं का हौसला बढ़ा है। वह जानते हैं कि योगीराज में उनका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है। यही कारण है कि मुझे गोली मारने वाले को 25 करोड़ की सुपारी का फरमान दिया गया है। साधु संतो को ऐसे बाबाओं को अपने अखाड़े से बाहर कर देना चाहिए।

आजम खां की हो सकती है हत्या
सरकार पर निशाना साधते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार का लोकतंत्र व कानून में विश्वास नहीं है। जब सरकार खुद भाड़े से पुलिस की हिरासत में दो लोगों की हत्या करवा सकती है तो आजम खां की क्यों नहीं करवा सकती। लोकतंत्र बचाने के पक्षधर लोगों को इस बात को गंभीरता से लेना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें