फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swami Prasad: स्वामी प्रसाद बोले- मैंने राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दिया... अब गेंद अखिलेश के पाले में

Wed, 14 Feb 2024 02:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरे इस्तीफा देने के बाद अब गेंद सपा अध्यक्ष अखिलेश के पाले में है। उनके निर्णय पर मेरा आगे का फैसला निर्भर होगा।
विज्ञापन
सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा देने के बाद बुधवार को मीडिया को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। अब आगे क्या करूंगा ये इस पर निर्भर करता है अखिलेश यादव क्या करते हैं? अब गेंद उनके पाले में हैं।
विज्ञापन


स्वामी प्रसाद सपा से विधान परिषद सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा ही बहुजन समाज की लड़ाई लड़ी है और आगे भी यही करता रहूंगा।


 

बता दें कि राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा देने को स्वामी प्रसाद की दबाव की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि वह बदायूं से अपनी बेटी संघमित्रा के लिए टिकट चाहते थे पर इस सीट पर सपा ने अपना प्रत्याशी खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें