मायावती ने जिम्मेदारों को बाहर का रास्ता दिखाया। माया कहती हैं, जिसको उन्होंने निकाला उसकी राजनीति खत्म हुई, मैं कहता हूं अब माया की राजनीति खत्म होगी। राजनीति क्या होती है ये मैं अब मायावती को सिखाऊंगा। ये बातें स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को मायावती के प्रेस कॉन्फेंस के बाद कहीं।
स्वामी प्रसाद मौर्य दिल्ली में ओम माथुर से मिलकर लखनऊ लौटे हैं। मायावती ने विधायकों की मीटिंग करके नेता प्रतिपक्ष का नाम तय किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वामी प्रसाद को खूब खरी-खोटी सुनाई, उनके बयान से भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि दिवालिया मानसिकता के चलते माया अनाप-शनाप बयान दे रही हैं। मौर्य ने कहा, मेरी वजह से बसपा में विधायकों की वापसी हुई। मायावती को मैंने घुटने टेकना सिखाया अब राजनीति करना भी सिखाऊंगा।
मौर्ये ने कहा, मायावती का जनाधार खिसक चुका है। वह दवाब में हैं इसलिए उन्होंने दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बाबा साहब के सिद्धांतों को बेचा और बीएसपी को टिकट बेचने का बाजार बनाया।