फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: फैसले के खिलाफ कानूनी दांव खेलने की तैयारी में निलंबित खेमा, महज 60 घंटे ही पद पर रहे संजय सिंह

Sun, 24 Dec 2023 07:48 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के निलंबित अध्यक्ष विधि विशेषज्ञों के माध्यम से कानूनी रास्ता तलाश रहे हैं। वह चुनाव के बाद 60 घंटे तक ही कुर्सी संभाल सके। संजय सांसद बृजभूषण के खास सिपहसालार हैं।
विज्ञापन
सांसद बृजभूषण शरण सिंह व संजय सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवनिर्वाचित भारतीय कुश्ती संघ को खेल मंत्रालय ने निलंबित कर दिया है। ऐसे में अब निलंबित खेमा कानूनी दांव खेलने की तैयारी कर रहा है। निलंबित डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह की लीगल टीम कानूनी रास्ता तलाश करने में जुट गई है। ऐसे में खेल मंत्रालय के फैसले के खिलाफ वह कोर्ट जाने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला खिलाड़ियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। वहीं सांसद ने आरोपों का खंडन किया था। ऐसे में नए सिरे से डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष पद पर बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह ने चुनाव लड़ा तो राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने इसका विरोध किया। साक्षी मलिक ने तो संजय सिंह के चुनाव जीतने के बाद संन्यास लेने की घोषणा भी कर दी।

ये भी पढ़ें - खेल मंत्रालय के फैसले से भाजपा सांसद बृजभूषण के खेमे में मायूसी, 'दबदबा' वाले होर्डिंग हटाए गए
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार हो गया भव्य राम मंदिर, ट्रस्ट ने जारी कीं मंदिर निर्माण की ताजा तस्वीरें


सांसद बृजभूषण शरण के करीबी संजय सिंह ने चुनाव जीतने के बाद नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप 28 दिसंबर से जिले के नवाबगंज के नंदिनीनगर में कराने का ऐलान किया था। इस संबंध में शनिवार को साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर बेबसी भी जाहिर की थी। ऐसे में रविवार सुबह खेल मंत्रालय ने नवनिर्वाचित भारतीय कुश्ती महासंघ के निलंबन की घोषणा कर दी है।

ऐसे में अब निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह कोर्ट जाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा है कि खेल मंत्रालय के फैसले के विरुद्ध वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। उनकी लीगल टीम ने इस दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया है। वहीं, भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हुए और संस्था का गठन किया गया। अब यह महासंघ का निर्णय होगा कि वह सरकार से बात करना चाहते हैं या कानूनी कदम उठाना चाहते हैं।
विज्ञापन


कुश्ती से ले लिया है संन्यास : बृजभूषण
सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने डब्ल्यूएफआई की नवनिर्वाचित कमेटी के निलंबन के बाद कुश्ती से संन्यास लेने की बात कहकर सनसनी फैला दी। सोशल मीडिया 'एक्स' पर दिए बयान में कहा कि उन्होंने 12 साल तक कुश्ती के लिए काम किया अब वह कुश्ती से संन्यास ले चुके हैं। कुश्ती से नाता तोड़ चुके हैं। बयान में कहा कि लोकसभा का चुनाव आ गया है और भी बहुत काम उनके पास हैं। अब सरकार से बात करनी है या कोर्ट में जाना है, इससे उनका कोई लेना देना नहीं है। 

महज 60 घंटे ही अध्यक्ष पद पर रहे संजय सिंह 
भारतीय कुश्ती महासंघ का चुनाव संजय सिंह व पूर्व पहलवान अनीता श्योराण के बीच हुआ था। चुनाव में अनीता को सात जबकि संजय सिंह को 40 वोट मिले थे। चुनाव जीतने के बाद संजय सिंह महज 60 घंटे तक ही अध्यक्ष पर रह सके। खेल मंत्रालय के आदेश पर नवनिर्वाचित टीम को निलंबित कर दिया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें