फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पिता की करंट लगने से हो गई मौत, बेटे ने 10वीं की परीक्षा में टॉप किया नाम रोशन किया

Sun, 19 Jun 2022 02:32 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, रायबरेली

सार

सुरेश कुमार के पिता की करंट लगने से मौत हो गई थी। उसके बड़े भाई मजदूरी करते हैं। 10वीं की परीक्षा में जिले में पांचवा स्थान लाकर नाम रोशन कर दिया।
विज्ञापन
हाईस्कूल की परीक्षा में सुरेश को पांचवां स्थान मिलने पर मिलाई खिलाते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिले के पूरे गुरुदत्त पांडेय मजरे कंदरावां गांव निवासी सुरेश कुमार ने 94.5 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा में जिले में पांचवां स्थान बनाया है। वह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, एनटीपीसी का छात्र है।

विज्ञापन


सुरेश भाई-बहनों में छठवें नंबर पर है। लगभग दस वर्ष पहले उसके पिता की करंट लगने से मौत हो गई थी। उसकी मां उर्मिला देवी प्राथमिक विद्यालय लोदीपुर में रसोइया हैं। खेती सिर्फ नाम के लिए है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उसकी मां ने बेटे को पढ़ाने में कोई कसर नहीं रखी। बड़ा भाई राजेश दिल्ली में मजदूरी करता है।

दूसरे भाई राकेश, मनोज, रमेश घर पर ही रहते हैं। बहन सुनेहा पाल है। सबसे छोटा भाई महेश कक्षा-8 का छात्र है। बेटे के हाईस्कूल में जिले में पांचवां स्थान पाने की खबर से पूरा परिवार गदगद है।
विज्ञापन


मां ने बेटे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। सुरेश ने बताया कि मां, भाई व भाभी अपने खर्चे में कटौती कर मुझे पढ़ने के लिए पैसा देते हैं। वह सिविल सेवा में जाकर देश सेवा करना चाहता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें