फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छह मेडिकल कॉलेजों में मिलेगी सुपर स्पेशियलिटी सेवा, हार्ट, न्यूरो, लिवर, किडनी से जुड़ी बीमारियों का होगा इलाज

Mon, 08 Nov 2021 04:47 AM IST
ishwar ashish चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी के छह मेडिकल कॉलेजों में 12 नवंबर से सुपर स्पेशियलिटी सेवा मिलने लगेगी। इसके तहत इन मेडिकल कॉलेजों में अब हार्ट, न्यूरो, लिवर, किडनी से जुड़ी बीमारियों का इलाज होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों कानपुर, आगरा, प्रयागराज, मेरठ, झांसी, गोरखपुर में 12 नवंबर से सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाएं मिलने लगेंगी। इसके लिए इन कॉलेजों में अलग से सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बना हुआ है। इससे किडनी, लिवर, हार्ट, न्यूरो से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली या लखनऊ जैसे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन


प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत करीब तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से 200-200 बेड के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बनाए गए हैं। झांसी, प्रयागराज सहित कुछ जगह इनका लोकार्पण भी कर दिया गया, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी की वजह से संचालन प्रभावित रहा। अब इन्हें नए सिरे से चलाने की तैयारी है। अब तक खाली चल रहे सुपर स्पेशियलिटी के 269 पदों में से 114 को भर दिया गया है।

चिकित्सा संस्थानों एवं मेडिकल कॉलेजों में इस साल डीएम (डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन) और एमसीएच (मास्टर ऑफ क्यूरिगियाई) की डिग्री पूरी करने वाले सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों को बॉन्ड के तहत तैनात कर दिया गया है। इनकी तैनाती दो साल के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर की गई है। करीब छह माह बाद दूसरा बैच भी आ जाएगा। ऐसे में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक पूरी क्षमता से चलने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें