उत्तर रेलवे ने मुंबई के लिए गोरखपुर से वाया लखनऊ समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इससे वेटिंग के यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। 02047/48 मुंबई-गोरखपुर-मुंबई स्पेशल चार फेरों में चलाई जाएगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 02047 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 13 व 20 मई को शाम 4.40 बजे मुंबई से चलकर अगली शाम 5.40 बजे चारबाग स्टेशन से होते हुए रात 11.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में 02048 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई साप्ताहिक स्पेशल 15 व 22 मई को सुबह 8.50 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1.45 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन से छूटकर अगली दोपहर 2.55 बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन में एसी फर्स्ट का एक, सेकेंड का एक व थर्ड एसी का एक, स्लीपर के चार और जनरल के आठ कोच होंगे। ट्रेन दादर, कल्याण, इगतपुरी, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा व बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।