यात्रियों की सुविधा के लिए गांधीधाम से भागलपुर केलिए समर स्पेशल ट्रेन दौड़ाई जाएगी। यह ट्रेन 12 फेरों में 12 अप्रैल से एक जुलाई तक संचालित होगी। ट्रेन 09451 गांधीधाम भागलपुर स्पेशल ट्रेन 12 अप्रैल से 28 जून के बीच प्रत्येक शुक्रवार को गांधीधाम से शाम 5.40 बजे छूटेगी और तीसरे दिन चारबाग रेलवे स्टेशन पर रात 1.35 बजे पहुंचेगी।
यहां से चलकर गाड़ी रात 8.15 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 09452 भागलपुर गांधीधाम स्पेशल ट्रेन भागलपुर से 15 अप्रैल से एक जुलाई तक सोमवार को चलेगी। भागलपुर से शाम 6.20 बजे चलकर चारबाग पर रात 12.12 बजे पहुंचेगी।
जहां से चलकर तीसरे दिन सुबह आठ बजे गांधीधाम पहुंचेगी। ट्रेन में सेकंड और थर्ड एसी का कम्पोजिट कोच, तीन थर्ड एसी, दस स्लीपर, चार जनरल व दो एसएलआर कोच होंगे।