लखनऊ में हसनगंज के अग्रसेन घाट पर बुधवार दोपहर को कुछ किशोर नहाने पहुंचे। नहाते समय अभिनव उर्फ आयुष मिश्रा (11) गोमती में डूब गया। उसे डूबता देख साथी वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी।
प्रभारी निरीक्षक हसनगंज धीरज कुमार शुक्ला के मुताबिक, किशोर की फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया तो शिनाख्त हुई। उसकी पहचान रामादीन कॉलेज के पास रहने वाले अभिनव उर्फआयुष के रूप मे हुई। अभिनव की मां लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करती हैं।