फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर सराफा लूट: एनकाउंटर में मारे गए अनुज के पिता बोले- अखिलेश यादव की इच्छा पूरी हो गई

Mon, 23 Sep 2024 03:09 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

सुल्तानपुर सराफा लूटकांड के आरोपी अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर में मारे जाने पर उसके पिता ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
मृतक अनुज प्रताप सिंह का पिता धर्मपाल सिंह (बायें) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर सराफा लूटकांड के आरोप में एसटीएफ द्वारा उन्नाव में मारे गए शातिर अनुज प्रताप सिंह के पिता ने सरकार व सपा मुखिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मोहनगंज के जनापुर निवासी धर्मराज सिंह ने कहा कि उनका बेटा अनुज चार जून को घर से गया था। उसे पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर 35 से 40 मुकदमें हैं। उनका कुछ नहीं हो रहा है। उनके बेटे पर एक मुकदमा था और सुल्तानपुर डकैती में नाम आया। पुलिस ने उनके बेटे का एनकाउंटर कर दिया। कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव की इच्छा पूरी हो गई। ठाकुर का एनकाउंटर होने से उनकी इच्छा पूरी हो गई। सरकार की मर्जी है। जो सरकार कराए।

ये भी पढ़ें - सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाएंगे सपाई, वरिष्ठ नेता भी समर्पित कार्यकर्ताओं को करेंगे फॉलो
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दीपावली पर दिल्ली व मुंबई से लखनऊ आने में छूटेगा पसीना, ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट लंबी हुई


जो भी हो रहा है बहुत गलत है
एनकाउंटर में मारे गए अनुज सिंह की बहन अमीषा सिंह का कहना है कि जो भी हो रहा बहुत गलत है। सरकार मनमानी कर रही है। अगर किसी ने अपराध किया है तो उसको सजा कानून देगा लेकिन पुलिस ऐसे एनकाउंटर में मार रही है। पुलिस को वर्दी दी गई है जिसका गलत फायदा उठा रही है। जिस पर 36 मुकदमें हैं, उनका कुछ नहीं हुआ जिस पर एक मुकदमा था, उसका भी एनकाउंट कर दिया। अगर 15 लोग शामिल थे घटना में तो सभी का एनकाउंटर होना चाहिए। कोई इंसाफ नहीं मिल रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें