फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BJP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले - बूथों पर सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत करेंगे

Mon, 23 Sep 2024 01:30 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि बूथों पर सदस्यता अभियान चलाकर हम पार्टी को मजबूत करेंगे। दो सितंबर से 25 सितंबर तक पहले चरण के अभियान के बाद एक अक्तूबर से दूसरा चरण शुरू होगा, जो 15 अक्तूबर को समाप्त होगा।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा पर आधारित दल है। हम लोगों के बीच अपने विचारों के साथ जाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। दो सितंबर से 25 सितंबर तक पहले चरण के अभियान के बाद एक अक्तूबर से दूसरा चरण शुरू होगा, जो 15 अक्तूबर को समाप्त होगा।



सदस्यता अभियान प्रारंभ होने के 18 दिन में ही पार्टी ने उत्तर प्रदेश में एक करोड़ नए सदस्य बना लिए थे। सदस्यता अभियान में हरदोई जिले ने 1,74,769 सदस्य बनाकर पहले स्थान पर जगह बनाई। अमरोहा ने 1,69,785 सदस्य बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया। लखनऊ तीसरे स्थान पर है, जहां 1,67,578 सदस्य बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बुलंदशहर चौथे और कुशीनगर पांचवें स्थान पर रहा।  बहराइच 1,27,723 सदस्य बनाकर नौवें स्थान पर रहा। वहीं, सबसे ज्यादा 70,010 सदस्य बनाकर आगरा विधानसभा पहले स्थान पर रहा। अयोध्या विधानसभा में 53,585 और बक्शी का तालाब विधानसभा में 47,660 सदस्य बनाए गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें