फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: नाले के मलबे में चार मजदूर दबे, दो की हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

Tue, 03 Dec 2024 08:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर के घासीगंज वार्ड में नाला निर्माण के दौरान हादसा हो गया। हादसे में घायल दो मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
घायल मजदूरों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरपालिका के घासीगंज वार्ड में मंगलवार शाम निर्माणाधीन नाले के मलबे में चार मजदूर दब गए। आनन-फानन में चारों को मलबे से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज लाया गया। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन हादसे की वजह नहीं बता सका।

विज्ञापन


घासीगंज वार्ड में सोमनाथ इंफ्राटेक फर्म नाला निर्माण करा रही है। नाला निर्माण के लिए गोंडा जिले के तरबगंज थाना के असरथा निवासी राजेश शुक्ल, रमेश शुक्ल, कृष्णदेव मिश्र व भानपुर निवासी सुरेश के साथ काम पर लगाया गया था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे महुअरिया रोड के बगल अचानक नाले का मलबा गिरा, जिसमें चारों मजदूर दबकर घायल हो गए।

ये भी पढ़ें - बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: आरएसएस ने निकाली जन आक्रोश रैली, चंपत राय बोले- सीधा हस्तक्षेप करे मोदी सरकार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी बोले- सरकार ने हस्तक्षेप नहीं किया तो पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश में भी साफ हो जाएंगे हिंदू
विज्ञापन


सूचना पर नगर पालिका की टीम और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। चारों घायलों को अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल रमेश शुक्ल और राजेश शुक्ला को भर्ती कर लिया गया। अन्य दोनों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने बताया कि जहां घटना हुई, वहां मलबा इकट्ठा था। उसी मलबे में मजदूर दब गए थे। घटना की जांच कराई जाएगी। 

बिना सेफ्टी किट के हो रहा था काम
नाला निर्माण के लिए करीबन 20 मजदूरों को लगाया गया है, जिसमें अधिकांश मजदूर गोंडा जनपद के हैं। इन मजदूरों से बिना सेफ्टी किट के काम लिया जा रहा था। घटना के वक्त चारों मजदूर नाले से मलबा निकाल कर सफाई कर रहे थे। ये मलबा नाले के बगल इकट्ठा किया जा रहा था। यही मलबे का ढेर गिरने की वजह से मजदूर घायल हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें