फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: पारिवारिक कलह से तंग दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पिता से चल रहा था बेटे-बहू का इलाज

Tue, 12 Nov 2024 09:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोसाईगंज (सुल्तानपुर)

सार

गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह से तंग आकर दंपती ने जहर खा लिया। दोनों का संपत्ति को लेकर अपने पिता से विवाद चल रहा था। पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में मंगलवार दोपहर पारिवारिक कलह से तंग दंपती ने जहर खा लिया। पुलिस ने गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी जयसिंहपुर पहुंचाया। जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में पत्नी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पति की हालत गंभीर बनी है।

विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र राजापुर निवासी मोबीन के पुत्र आजाद (25) की अपने ही पिता से कई महीनों से कलह चल रही है। गत बृहस्पतिवार को आजाद की पत्नी शबनम (23) ने आईजीआरएस पर अपने ससुर पर संपत्ति से बेदखल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से थाने बुलाकर पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर मंगलवार दोपहर फिर से कलह हुई। जिसके बाद पति आजाद व पत्नी शबनम ने जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - यूपी पीसीएस परीक्षा विवाद: इस आयोग ने कही थी दो पालियों में परीक्षा कराने की बात, अभ्यर्थियों से मांगे गए सुझाव
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: बदलने लगा हवाओं का रुख, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि कब से पड़नी शुरू हो जाएगी सर्दी
विज्ञापन


पुलिस दोनों को सीएचसी जयसिंहपुर ले गई। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में शबनम ने दम तोड़ दिया। जबकि आजाद की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने मृतका के शव को मरच्यूरी में रखवा दिया है। बुधवार को विधिक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मृतका के ससुर को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि राजापुर गांव में पारिवारिक कलह में दंपती के जहर खाने की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

मृतका के पिता ने लगाया सास-ससुर पर आरोप
मृतका शबनम के पिता वसीर निवासी माधवपुर छतौना थाना गोसाईगंज ने आरोप लगाते हुए बताया कि 24 अप्रैल को उनकी पुत्री की शादी राजापुर निवासी आजाद के साथ हुई थी। ससुराल में सास-ससुर हमेशा संपत्ति को लेकर दामाद और बेटी से झगड़ा करते थे। करीब एक महीने पहले मां-बाप में उनके दामाद और बेटी को अलग कर दिया था। तब से वह लोग दोनों को प्रताड़ित कर रहे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें