सुल्तानपुर जेल के वायरल हुए वीडियो पर जेल प्रशासन की लापरवाही पर जिलाधिकारी इंदुमती ने दोषी अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन से संस्तुति की है।
मामले में जल्द ही अफसरों पर कार्रवाई हो सकती है। आपको बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कैदियों को सुल्तानपुर जिला कारागार के अंदर नोटों की गड्डी, शराब और पिस्टल की कारतूस का प्रदर्शन करते दिखाया गया था।
जिस पर सख्त कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने बुधवार को एक जांच कमेटी का गठन कर 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने शासन से सख्त कार्रवाई की संस्तुति की है।
वहीं, जिलाधिकारी की निष्पक्ष कार्रवाई से जेल परिसर में हड़कंप मच गया है।